अनिल-सलमान के मतभेद खत्म

By Staff

फिल्म वीर के निर्देशक अनिल शर्मा ने वीर से संबंधित एक महत्वपूर्ण खुलासा किया। उन्होने बताया कि फिल्म बनाते वक्त उनके और अभिनेता सलमान खान के बीच 'वीर' के निर्माण को लेकर काफी सारे रचनात्मक मतभेद थे लेकिन साथ काम करते-करते ये सारे मतभेद गायब हो गए। अनिल इससे पहले 'गदर: एक प्रेम कथा' का निर्देशन कर चुके हैं।

अनिल शर्मा के मुताबिक "फिल्म 'वीर' में सलमान मुख्य किरदार हैं और उन्होंने इस फिल्म को लिखा भी है। लेकिन उनके कहानी कहने के अंदाज और एक निर्देशक के बतौर कहानी की मेरी समझ में बहुत सारी भिन्नताएं थीं।" सलमान को इस कहानी के लिए फिल्म 'टारस बुल्बा' से प्रेरणा मिली थी और इसलिए वह चाहते थे कि अनिल इस फिल्म को एक बार देख लें। लेकिन सलमान की ये इच्छा पूरी नहीं हो पायी क्योंकि उन्हे यह फिल्म मिल नहीं सकी।

अनिल साफ करते हैं कि वीर 'टारस बुल्बा' से प्रेरित जरूर है। पर दोनों फिल्मों में काफी अंतर है। 'टारस बुल्बा' पिता की कहानी है जबकि फिल्म 'वीर' बेटे की कहानी है। इसके अलावा 'टारस बुल्बा' रूस पर आधारित है जबकि 'वीर' औपनिवेशिक भारत पर केंद्रित फिल्म है। अनिल ने यह भी बताया कि बताया कि वह फिल्म के लिए सलमान के पसंदीदा संगीतकारों साजिद-वाजिद को नहीं लेना चाहते थे पर उन्हें खुशी है कि फिल्म का संगीत अच्छा बन सका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X