सलमान बनेंगे कैट के हीरो

सुभाष घई के एक करीबी सूत्र के अनुसार '' हां ये सच है कि घई फिल्म 'हीरो' का रीमेक बनाने के बारे में सोच रहे है और इसमें मुख्य भूमिकाओं के लिए सलमान और कैटरीना के बारे में विचार कर रहे है। घई नई हीरो को आज के दर्शकों के मुताबिक बनाएंगे। इस फिल्म की शुटिंग फिल्म युवराज के रीलिज के बाद शुरू की जाएगी।''
वैसे सुनने में यह भी आ रहा है कि घई इस फिल्म को 90 दिनों में पूरा करना चाह रहे है ताकि 2009 तक यह फिल्म रीलिज हो जाए।
अपने सलमान तो खुश ही होगे फिल्मी परदे पर भी कैट के हीरो बनकर।


Click it and Unblock the Notifications