सफेद बाल से परेशान नही सलमान

लगता है कि उम्र बढने के साथ सलमान काफी समझदार हो रहे है। अभी हाली ही मे सलमान ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सलमान ने अपनी बढती उम्र पर चर्चा करते हुए कहा कि मुझे अपनी बढती उम्र से कोई परेशानी नही है।
सलमान ने बताया कि मेरे कुछ बाल सफेद हो गए है जिन्हें मेरे रूपसज्जाकार डाई से रंग देते है। यही नही उन्होंने कहा कि उम्र बढने के साथ आपके चेहरे पर झुर्रियां पड़ने लगती है पर मैं इन सब बदलावों से परेशान नही होत हूं क्योंकि इन सब चीजों से अहम लोगो का प्यार होता है।
सलमान के लिए लोगो का प्यार सबसे अहम चीज है जिसे वो सम्हालकर रखना चाहते है।
अच्छी बात है सलमान हम तो आपकी इतनी अच्छी बातें सुनकर और भी प्यार करने लगेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











