असिन के लिए परेशान सलमान खान

इन दिनों दोनों 'रेडी' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान सलमान असिन को ना सिर्फ एक नेशनल पार्क की सफारी पर ले गए बल्कि जब असिन बीमार पड़ गईं तो उनकी खूब देखभाल भी की।
देखें रेडी की गैलरी
असिन के मुताबिक वो सलमान के साथ रेडी फिल्म की शूटिंग के दौरान बहुत ज्यादा काम और बहुत कम आराम के कारण बीमार पड़ गईं। अब ये बात तो सच ही है कि सलमान का दिल शरीर भले ही लोहे की तरह मजबूत हो मगर दिल सोने का है।
रेडी में एक सीन की शूटिंग के दौरान जब असिन की तबियत बेहद खराब हे गई तो सलमान ने उनका बहुत ध्यान रखा। इस सीन के लिए एक साथ 25 एक्टरों के शूट किया जाना था इसलिए शूटिंग टालना संभव नहीं था। मगर सलमान की देखरेख से बीमार असिन ने आसानी से अपना शूट पूरा कर लिया और वो सलमान की मुरीद भी हो गईं।
असिन का कहना है कि सलमान ने सेट्स पर उनका बेहद ख्याल रखा और मजाक में बोली की हर पति का फर्ज अपनी पत्नी का ध्यान रखना होता है और सलमान ने भी वही किया। आपको बता दें कि दोनों शादी की शूटिंग कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications