शाहरुख की नकल करने पर सोनाक्षी से खफा हो गये सलमान!

शाहरुख खान और सलमान खान के बीच भले ही कुछ खटपट हो लेकिन अब तो दोनों साथ हो गये हैं, गले भी मिल लिये और साथ में डांस भी कर लिया। लेकिन एक खास बात सामने आई है कि सलमान और शाहरुख एक दूसरे को भले ही कुछ भी कह लें..जितना भी मजाक उड़ा लें लेकिन अगर कोई और इन्हें कुछ कहता है तो दोनों एक दूसरे का साथ जरुर देते हैं।

हुआ कुछ यूं कि हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा बिग बॉस 8 में आईँ अपनी फिल्म एक्शन जैक्सन के प्रमोशन के लिए और उसी दौरान सलमान ने उनसे पूछा कि उनके फेवरेट को-स्टार कौन हैं। जिसपर सोनाक्षी ने कहा सलमान खान। फिर सलमान ने उनके पूछा कि अगर शाहरुख खान उनसे ये पूछें कि उनका फेवरेट को-स्टार कौन है तो इसपर सोनाक्षी ने कहा कि सलमान खान..वैसे भी शाहरुख और आप तो अब एक हो गये हैं..तो दोनों एक ही पैकेज में आ जाएंगे।

सोनाक्षी ने सलमान खान भी शाहरुख के अंदाज में बोला यानी कि थोड़ा हकलाते हुए जिसपर सलमान खान ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप इस तरह अपने सीनियर एक्टर का मजाक नहीं उड़ा सकतीं। दर्शक भी सलमान के इस बर्ताव से काफी हैरान हुए वाकई सलमान ने भले ही मजाक में कहा हो लेकिन उन्होंने ये तो जता दिया कि शाहरुख खान का मजाक वो उड़ाएँ तो कई बात नहीं लेकिन अगर कोई और मजाक बनाए तो ये गलत है।

पिछले साल हुए सैफई महोत्सव के दौरान शाहरुख खान ने भी सलमान खान की साइड ली थी। उस वक्त सलमान खान और बाकी कई सितारों को लेकर लोगों ने काफी बातें बनाई थीं और कहा था कि ये लोग करोड़ों लेकर डांस कर रहे हैं और दूसरी तरफ जिन लोगों को मदद की जरुरत है जो भूखे मर रहे हैं उनकी कोई फिक्र नहीं। इसपर शाहरुख ने कहा था कि सलमान तो सिर्फ वहां परफॉर्म करने गये थे। इसपर इतना बवाल क्यों।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X