असिन की इच्छा पूरी करेंगे सलमान

असिन बचपन से कुत्ता पालना चाहती थी लेकिन उनके पिता ने उनकी ख्वाहिश पूरी नही होने दी। जब असिन छोटी थी तो उनके पिता ने कहा कि जब तुम 10 वर्ष की हो जाओगी तब कुत्ता पाल सकती हो लेकिन असिन दस वर्ष की हुई तो पिता ने कहा कि तुम 15 वर्ष की हो जाओं तब तुम पाल लेना। असिन के 15 वर्ष के होने पर भी पिता ने उनको कुत्ता पालने की इजाजत नही दी उनका कहना था कि घर में कुत्ता रखने से तमाम बीमारियां हो जाती है।
असिन की इस कहानी को सुनकर सलमान से रहा नही गया और उन्होने असिन को एक कुत्ता भेंट करने की सोची है। जब इस बारे में असिन के पिता से पूछा गया तो वे मुस्कराकर बोले, '' असिन और कुत्ता घर के बाहर चले जाएगे।''


Click it and Unblock the Notifications