सिद्धार्थ भूले दीपिका का बर्थडे, सलमान ने किया पहले विश
दीपिका पादुकोण ने अपना जन्मदिन अपने परिवार और कुछ खास दोस्तों के साथ मुंबई में मनाया सिद्धार्थ माल्या के साथ नहीं। आखिर क्या कारण हैं कि दीपिका ने अपना बर्थडे सिद्धार्थ के साथ नहीं मनाया।
खबर आ रही थी की दीपिका अपना बर्थडे सिद्धार्थ के साथ मनाने वाली थी लेकिन ऐन वक्त पे उनके प्लाने में कुछ चेंजस आ गए और वह तुरंत मुंबई आ गईं। दरअसल इन बसके पिछे हैं सोनम कपूर। जी हां दीपिका के ब्वॉयफ्रैंड सिद्धार्थ इन दिनो सोनम कपूर पर खासे मेहरबान हो गए हैं।
हाल ही में सिद्धार्थ से पूछा गया था कि उन्हें बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश कौन लगता है तो उन्होंने बिना कुछ सोचे सोनम का नाम लिया था। अब यह सुनकर दीपिका को बुरा तो लगना ही है क्योंकि एक बार पहले भई वो रणबीर कपूर और दीपिका के बीच आ चुकी हैं और आज ये सिद्धार्थ की भई पसंद बन गईं।
दीपिका को इस बात का बुरा तो लगना ही था, इससे भी बड़ी खबर यह है कि शायद विजय माल्या के साहबजादे दीपिका का जन्मदिन ही भूल गए क्योंकि दीपिका को सबसे पहले जन्मदिन की बधाई देने वाले सिद्धार्थ नहीं, बल्कि बॉडीगार्ड सलमान खान थे।


Click it and Unblock the Notifications