सलमान ने सच बोला!

एक साक्षात्कार में सलमान ने उन सभी बातों का खुलासा किया जिनको लेकर विवाद रहें है। फिल्म हम साथ साथ है कि शुटिंग के दौरान जोधपुर में काले हिरणों का शिकार करने के मामले में उन पर केस चल रहा है हालांकि इस मामले में सैफ अली खान, तब्बू और नीलम पर भी केस दर्ज हुआ था लेकिन वे सब बाद में बरी हो गए थे।
इस बारे में सलमान बताया, "हम शुटिंग से लौट रहे थे। मेरे साथ तब्बू, सोनाली, सैफ अली खान भी थे। हमने रास्ते में हिरण के एक छोटे से बच्चे को देखा जो झाड़ी में फंस गया था। हमने उसे बाहर निकाला और उसे बिस्कुट खिलाया वो काफी डरा हुआ था। इस बात को बाद में दूसरे ढंग से पेश किया गया।"
वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या आपने किसी महिला पर हाथ उठाया है? तो इस पर उनका कहना था, " झगड़े के दौरान उन्हें गुस्सा बहुत आता है लेकिन कभी किसी महिला पर हाथ नहीं उठाया है।"


Click it and Unblock the Notifications