कौन शाहरूख? कहा सलमान ने

जी हां अभी हाल में एक विदेशी पत्रिका को दिए गए साक्षात्कार में जब सलमान से शाहरूख के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कौन शाहरूख? मैंने तो ये नाम आज तक नही सुना है।
यहां तक कि उन्होंने अपना गुस्सा विवेक ओबेराय पर भी जाहिर करते हुए कहा कि वो मुर्ख तो अपने को मीडिया की नजरों में लाने के लिए किसी न किसी अभिनेता - अभिनेत्री के साथ चिपका रहता है। वरना तो उसे कोई पूछता ही नही है।
साक्षत्कार में सलमान ने बच्चन परिवार की तारिफ के पुल बांधते हुए कहा कि बिग बी के साथ बागबां और बाबुल के साथ काम करके काफी मजा आया। साथ ही अभि की भी तारिफ की।
खैर सल्लू मिया किसे पसंद करे और किसे नापसंद करे कोई नहीं कह सकता।


Click it and Unblock the Notifications