कड़े मुकाबले में है सलमान खान

वे ऐसे दौर में चल रहे है जहां उनकी फिल्म चले या न चले उन्हें कोई फर्क नही पड़ता। फिल्मी बाजार में उनकी मांग बनी हुयी है। अभी हाल में आयी उनकी फिल्म ' युवराज' अपेक्षाओं पर खरा नही उतर नही पाई।
लेकिन मीडिया उन्हें लगातार खबरों मे रखे हुए है। जैसे कि उन्हें इस साल बालीवुड का सबसे योग्य कुंवारे के तौर पर पेश किया गया।
2005 में आई फिल्म 'नो एंट्री' के बाद से अभी तक उनकी कोई फिल्म हिट नही हो पाई है। हालांकि फिल्म 'क्योंकि' में उनके एक पागल प्रेमी के रोल को लोगो ने काफी सराहा था।
2006 में आयी उनकी फिल्म 'जाने मन' और 'बाबुल' भी बॉक्स आफिस पर असफल रही। वहीं 2007 में आई 'सलामे इश्क' और 'पार्टनर' फिल्में हिट रही।
इस समय आमिर खान जहां फिल्म गजिनी और शाहरूख खान रब ने बना दी जोड़ी से नए साल की शुरूआत करने जा रहे है। वही सलमान की फिल्म वीर क्या कुछ कर पाएगी। ये तो समय ही बताएगा।


Click it and Unblock the Notifications