'सलमान के बारे में गॉसिप करते है'
फिल्म लंदन ड्रीम्स में सलमान के साथ काम कर रहीं अभिनेत्री असिन का कहना है कि उनके बारे में नकारात्मक खबरें गढ़ी जाती हैं।
असिन ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि आमिर बहुत अनुशासित हैं। जब मैंने सलमान के साथ 'लंदन ड्रीम्स' साइन किया तो कई तरह की कहानियां सामने आने लगीं जिनमें कोई सच्चाई नहीं थी।"
उन्होंने कहा कि सलमान को गलत खबरें गढ़ी जाती हैं हालांकि उनका इन खबरों से कोई लेना देना नहीं होता।
गौरतलब है कि 'लंदन ड्रीम्स' में सलमान और आसिन के साथ अजय देवगन भी हैं। यह फिल्म 30 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications