सलमान ने अमरीकी यात्रा रद्द नहीं की!
खबर थी कि अभिनेता सलमान खान ने अमरीकी हिरासत वाली घटना से डरकर अपना अमरीकी दौरा टाल दिया है। वे फिल्म वांटेड के प्रीमियर में भाग लेने के लिए अमरीका जाने वाले थे।
लेकिन फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने इन रिपोर्टो को आधारहीन बताया है। उनका कहना है कि सलमान खान ने नहीं बल्कि फिल्म के निर्माताओं ने कार्यक्रम रद्द किया है।
मीडिया ने दावा किया था कि सलमान ने शाहरुख को अमेरिका के एक हवाई अड्डे पर रोककर उनसे सख्त पूछताछ किए जाने की घटना से सबक लेते हुए न्यूर्याक जाने की योजना रद्द कर दी।
इस फिल्मी योजना से जुड़े निर्माता कपूर ने कहा, "यह खबर पूरी तरह निराधार है। न्यूयार्क नहीं जाने का फैसला निर्माताओं का था न कि सलमान खान का। सलमान को इस प्रकरण में क्यों घसीटा जा रहा है? हम अमेरिका जाने को तैयार इसलिए नहीं हुए क्योंकि हमें जो प्रस्ताव दिया जा रहा था, वह हमें मंजूर नहीं था।"
वह आगे कहते हैं, "खबरों में कहा गया कि सलमान 3 सिंतबर को न्यूयार्क में मौजूद रहते, पर शाहरुख खान के साथ हुई घटना ने उन्हें वहां नहीं जाने को प्रेरित किया। यह खबर बिल्कुल बकवास है। यह काल्पनिक खबर है।" यह फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications