..................... Salman did not argue with Katrina on Ek Tha Tiger Shoot. - Hindi Filmibeat

सलमान ने कैट पर हाथ नहीं उठाया

Salman Khan
हाल ही में सलमान खान के उनकी गर्लफैंड और बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ पर हाथ उठाने की बात को कैटरीना और सलमान के करीबी दोस्तों ने बकवास कहा है। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इस खबर को सुनकर सलमान भी मीडिया से काफी नाराज हैं।

बॉलीवुड मैगजीन सिनेब्लिट्ज ने अपने एडिशन में लिखा कि सलमान खान अपनी फिल्म एक था टाइगर की शूटिंग के दौरान कैटरीना कैफ की वैनिटी वैन के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे और कैटरीना जब बाहर निकलीं तो वो काफी छोटे छोटे कपड़ों में थी सलमान को ये बिल्कुल अच्छा नहीं लगा और उन्होने कैट पर गुस्सा करना शुरु कर दिया।

सलमान ने कैट को काफी उल्टा सीधा भी कहा और उसके बाद पास ही पड़ी छड़ी को लेकर कैट को मारा भी। सलमान के गुस्से को देखकर कैटरीना बचने के लिए अपनी वेनिटी वैन में चली गईं। बताया जा रहा है कि उस समय करीना कपूर भी पास ही में अपनी फिल्म की शूट भी कर रही थीं। इस वाक्ये की जानकारी पाकर करीना कपूर ने आकर सलमान और कैटरीना कैफ के बीच सुलह कराई। इतना ही नहीं मैगजीन में ये भी लिखा है कि अगले एडीशन में इसके बाद की कहानी भी पब्लिश होगी।

सलमान खान और कैट के करीबी दोस्तों ने कहा कि ये खबर बिल्कुल बकवास है। सलमान खान कैट को अपने परिवार के सदस्य की तरह मानते हैं और ऐसा तो वो कभी कर ही नहीं सकते। दूसरी तरफ सलमान खान ने ट्वीटर पर मीडिया वालों के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा "क्या है कुछ भी लिखते हैं ये लोग,मैं अच्छा हूं, शूटिंग कर रहा हूं, सावधान भी हूं, तीन गुना ज्यादा और कुछ?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X