सलमान ने शाहरुख को कॉपी किया?

By Priya Srivastava

Salman Khan
सलमान शाहरुख की दुश्मनी जगजाहिर है। इसके बावजूद शाहरुख खान सलमान खान के बारे में कुछ भी कहते नहीं थकते। वे मीठी छुरी का काम करते हैं और जहर उगलते रहते हैं। कुछ ऐसा ही उन्होंने हाल ही में फिल्म ऑल्वेज कभी कभी के प्रोमोशनल इंवेट के दौरान किया।

इस दिन शाहरुख बहुत अच्छे मिजाज में थे। वे हर सवाल का सही तरीके से जवाब दे रहे थे। अचानक जब उनसे सलमान खान के बारे में बात की जाने लगी, उनका मूड उखड़ा सा नजर आया। गौरतलब है कि सलमान खान की आनेवाली फिल्म बॉडीगार्ड के एक दृश्य में सलमान अपनी नायिका को ट्रेन पर कुछ उसी अंदाज में चढ़ायेंगे जिस अंदाज में फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में शाहरुख खान ने चढ़ाया है।

जब यही बात शाहरुख से पूछी गयी तो उन्होंने कहा कि फिल्म थी ही ऐसी कि कोई भी उससे प्रभावित हो जाये। तो एक बार फिर से इस बात को लेकर दोनों खानों में जंग छिड़ चुकी है। शाहरुख मीठी मीठी बातें करके सलमान खान पर कटाक्ष करने से नहीं थकते। इस सवाल के जवाब में यह भी कहा कि यह भी सच है कि शाहरुख खुद भी सलमान खान की कई फिल्मों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सलमान खान की एक्टिंग फिल्म मैंने प्यार किया में बहुत पसंद आयी थी।

वैसे शाहरुख आप क्या चाहते हैं, सलमान के बारे में। यह तो कह पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आप उनपर कटाक्ष करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इसका मतलब है कि आप बिगड़ी बात को सुलझाने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X