अब होगा सलमान और आमिर का मुकाबला!

Salman-Aamir
अरबाज खान ने टि्वटर के जरिए हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म दबंग 2 के बारे में लिखा कि उनकी यह फिल्म मार्च 2012 से बननी शुरू हो जाएगी और 21 दिसम्बर 2012 में पर्दे पर आ जाएगी, इस फिल्म में सलमान खान लीड रोल पर हैं। लेकिन इस बात से अब यशराज कैम्प की परेशानी बढ़ गई।

हम आपको बता दें कि आमिर खान, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा की फिल्म धूम 3 भी इसी दिन रिलीज होने वाली है इस फिल्म में आमिर विलन के रूप में नज़र आएंगे।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सलमान और आमिर अच्छे दोस्त माने जाते हैं। हाल ही में सलमान ने अपनी फिल्म एक था टाइगर के रिलीज डेट को आमिर के कहने पर ही आने वाली ईद तक टाल दिया है। हर फिल्म की तरह सलमान की यह फिल्म भी ईद पर ही दर्शकों को देखने को मिलेगी।

आमिर खान की नयी फिल्म धुआं सलमान की फिल्म के साथ 1 जून को प्रदर्शित होने जा रही थी। लेकिन फिर आमिर ने सलमान और आदित्य चोपडा़ से खासतौर पर रिक्वेस्ट की थी कि वो अपनी फिल्म की रिलीज डेट में थोड़ा बदलाव कर लें। उनकी बात रखते हुए फिर सलमान ने यह तय किया कि अब एक था टाइगर ईद के दिन ही पर्दे पर आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X