..................... Salman comments on Shah Rukh, सलमान ने कहा- ओवरऐक्टिंग करते हैं शाहरुख - Hindi Filmibeat

सलमान ने कहा-ओवरऐक्टिंग करते हैं शाहरुख

बैंगलोर। अभी हाल ही में अपने शो बिग बॉस में शाहरूख की तारीफों के पुल बांधने वाले सलमान खान ने एक बार फिर शाहरूख पर कमेंट किया है। इस बार मौका था एक एड फिल्‍म की शूटिंग का, सलमान टेलीविजन स्‍टार आमना शरीफ के साथ शूटिंग कर रहे थे, उन्‍हें वॉक करते हुए आमना के नजदीक जाना था। इसके लिए उन्‍हें कई बार रिटेक करना पड़ा जिस पर सलमान ने कहा कि 'अगर सिर्फ वॉक ही करवाना था तो किसी मॉडल को बुला लेते।

डॉयरेक्‍टर ने सलमान से चेहरे पर भाव लाने के लिए कहा, इस बार भड़के सलमान ने कहा कि अगर आपको एक्टिंग ही करवानी थी तो रितिक रोशन को बुला लेते और अगर ओवर एक्टिंग करवानी थी तो शाहरूख खान को बुला लेते।

Salman Khan

सलमान के इस कमेंट से तो यही लगता है कि इन दोनों के बीच का खान वार अभी जल्‍दी खत्‍म नहीं होने वाला और वार खत्‍म हो न हो लेकिन इस तरह की सुर्खियां दोनों को ही चर्चा में ला देती हैं। वैसे भी इन दोनों ही अभिनेताओं को चर्चा में बने रहना बखूबी आता है। शाहरूख भी कोई न कोई विवादास्‍पद कमेंट देकर चर्चा पा जाते हैं। वह कभी किसी अवॉर्ड फंक्‍शन में एंकरिंग करते समय खुद का मजाक बनाते हैं तो कभी दूसरे का मजाक बनाकर दर्शकों का मनोरंजन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X