सलमान ने किया ऐश का दीदार
फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश और सलमान ने साथ काम किया था। इसी फिल्म से उनका प्यार परवान चढ़ा था। ये फिल्म दोनों की साथ में की गयी पहली और आखिरी फिल्म बन गयी। खैर ऐश तो बीती बातों को भुलाकर आगे बढ़ गयीं हैं। अभिषेक और बच्चन परिवार की लाडली ऐश शायद ही कभी सलमान के बारे में सोचती हों। लेकिन ये फिल्म इंडस्ट्री है। जहां आप कितना भी बच लें फिर भी आमना-सामना तो हो ही जाता है।
वाकया महबूब स्टूडियो बांद्रा का है। ऐश संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गुजारिश' की शूटिंग के सिलसिले में वहां पर थीं। जबकी सलमान 'वीर' के प्रमोशन के किसी काम से वहां पहुंचे थे। सलमान फोन पर बात करते हुए अपनी कार से उतर रहे थे और ऐश स्टूडियो से निकल कर अपनी कार की ओर जा रही थीं। इससे पहले की दोनों की निगाहें चार होतीं दोनों ने निगाहें चुरा लीं और अपने-अपने रस्ते चल दिए।
जाहिर है पुराने घाव अब तक नहीं सूखे और प्यार के फूल अब तक नहीं मुरझाये क्योंकी इतनी दुश्मनी भी उन्ही में होती है, जिनमे बेहद प्यार होता है।


Click it and Unblock the Notifications