सलमान ने शाहरूख को 'डरपोक' कहा
सलमान खान और शाहरूख खान की लड़ाई का कोई अंत नहीं है। हमेशा एक दूसरे के बारे में कुछ न कुछ कहते ही रहते है। किस्सा यह है कि सलमान ने शाहरूख को असुरक्षा की भावना से घिरा हुआ अभिनेता करार दिया।
सलमान के शब्दों में," शाहरूख क्या करते है और क्या कहते है इससे मेरा कोई लेना देना नहीं है लेकिन जितना मैं जानता हूं वह फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा असुरक्षा की भावना से ग्रसित है।''
अगर याद हो तो सलमान और शाहरूख खान पहले दोस्त हुआ करते थे लेकिन कैटरीना कैफ के बर्थडे में दोनों की लडाई होने के बाद से अभी तक सुलह नहीं हो पाई है।
अब देखना है कि शाहरूख इस बात पर क्या प्रतिक्रिया देते है।


Click it and Unblock the Notifications