सलमान का मुकाबला अपनी गर्लफ्रैंड से

जबकि सलमान उससे उम्र में काफी बडे थे। वक्त अब बदल चुका है और कैटरिना कैफ की गिनती बालीवुड की सफल अभिनेत्रियों में हो रही है। बडे बडे निर्माता निर्देशक उसे मुंहमांगी रकम देकर ले रहे हैं।
कैटरिना की सफलता का हाल यह है कि सुभाष घई की फिल्म युवराज के प्रचार में उसे सलमान खान से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। सुभाष घई ने फिल्म युवराज के जो नये प्रचार पोस्टर जारी किये हैं, उनमें कैटरिना कैफ को अकेले दिखाया गया है जबकि फिल्म के मुख्य हीरो सलमान खान को गायब कर रखा है।
इससे ऐसे लग रहा है जैसे कि फिल्म का सारा दारोमदार सलमान की बजाय कैटरिना कैफ पर है और उसी के बूते पर फिल्म कमाई करेगी। वैसे बताया जाता है कि सलमान खान से सुभाष घई खुश नहीं हैं, क्योंकि सलमान ने उन्हें इस फिल्म में शूटिंग की तारीख देने में काफी परेशान किया।
यही वजह है कि सुभाष घई कैटरिना कैफ को ज्यादा महत्व देकर सलमान का अपमान कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ कहा जा रहा है कि यह सुभाष घई के प्रचार की खास रणनीति है और वे सलमान से नाराज नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications