सलमान खान सिर्फ मेरे दोस्त है!

फिल्म कर्मा: क्राइम, पैशन, रिइनकारनेशन से बालीवुड में प्रवेश करने जा रही इस जर्मन बाला ने एक साक्षात्कार कहा कि सलमान उन्हें बहुत पसंद करते है। वे उन्हें अपने परिवार से मिलाने अपने घर ले गए।
यही नही क्लाउडिया ने अभिषेक बच्चन के बारे में भी कहा कि एक कार्यक्रम के दौरान वे लगातार घूर रहे थे। हालांकि अभिषेक ने इस बात से इंकार करते हुए कहा था कि वे सिर्फ एक प्रशंसक की निगाह से देख रहे थे।
वैसे बात कुछ भी हो लेकिन क्लाउडिया खबरों में बने रहना बखूबी जानती है। अब इन सबसे उन्हें बालीवुड में सफलता मिलती है कि नही यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन क्लाउडिया की मेहनत पर शक नही किया जा सकता है।
abhishek bachchan अभिषेक बच्चन क्लाउडिया सिएसला बालीवुड सलमान खान bollywood claudia ciesla salman khan


Click it and Unblock the Notifications