..................... सलमान नहीं चाहते ऐश्वर्या के बाजू में अपना पुतला. Salmaan doesn't want his statue beside ash's - Hindi Filmibeat

सलमान नहीं चाहते ऐश्वर्या के बाजू में अपना पुतला

By Staff


लंदन के मैडम तुसाद में जिसका पुतला लग जाता है, वह अपने को बहुत ही भाग्यशाली मानता है लेकिन सलमान खान वहां अपना पुतला नहीं लगाना चाहते, इससे सभी लोग काफी चकित हैं.

बताया जाता है कि सलमान वहां अपना पुतला इसलिए नहीं लगवाना चाहते क्योंकि वहां उनकी पूर्व गर्लफ्रैंड ऐश्वर्या राय का पुतला भी मौजूद है. ऐश के साये तक से बच रहे सलमान उसके पुतले के पास अपना पुतला तक नहीं रखना चाह्ते.

मैडम तुसाद में ऐश के अलावा अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के भी पुतले लगाये गये हैं. यहां प्राय: उन्हीं के पुतले लगाये जाते हैं जो कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बहुत प्रसिद्ध होते हैं. इसलिए अमिताभ, ऐश और शाहरुख के बाद सलमान को भी यहां अपना पुतला लगाने के लिए कहा गया लेकिन वे इसमें खास रुचि नहीं ले रहे हैं.

ज्ञात हो कि शाहरुख खान प्रवासी भारतीय में बेहद लोकप्रिय हैं लेकिन सलमान खान की भी लोकप्रियता प्रवासी भारतीयों में बहुत ज्यादा बढ गई है. यही वजह है कि मैडम तुसाद में उनके पुतले लगाने की अनुमति लेने के लिए मैडम तुसाद की विशेष टीम भारत आकर सलमान को पुतला लगाने का पत्र थमाकर गई.

मैडम तुसाद में ऐश के ससुर अमिताभ का पुतला है, देरसवेर उनके पति अभिषेक और सास जया का भी पुतला लग जाये, लेकिन अगर पूर्व प्रेमी (या विलेन) सलमान का पुतला नहीं लगा तो देखने को वालों को पूरा मजा नहीं आयेगा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X