डेट पर गए सल्लू-कैट
भले ही समलान खान अपनी प्रेमिका कैटरीना कैफ की फिल्म न्यूयार्क नही देखने गए लेकिन फिल्म की कामयाबी का जश्न मनाने में पीछे नही हटे। वे कैट को बांन्द्रा के एक कैफे में ले गए, जहां दोनों ने खूब मस्ती की।
वहां पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, '' सलमान और कैटरीना शाम को छ बजे के आसपास आए। दोनो बहुत खुश दिखाई दे रहे थे। दोनों को देखकर लग रहा था कि जैसे फिल्म न्यूयार्क की कामयाबी को मनाने आए हो। कैट लगातार मुस्करा रही थी। आसपास के लोगो ने भी उन्हें परेशान करने की कोशिश नही की।''
लग रहा है कि तमाम उतार चढाव के बाद दोनो का रिश्ता काफी मजबूत हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications