बेटी साशा की मां सलमा से बगावत, सचिन से की गुपचुप शादी!
साशा आगा.. नाम तो आपको याद ही होगा.. जीं हां पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी जो कि पिछले साल यशराज बैनर की फ्लॉप फिल्म 'औरंगजेब' में अर्जुन कपूर के साथ नजर आयी थीं। उनके बारे में एक सनसनीखेज खबर आ रही है कि उन्होंने अपनी मां सलमा आगे के खिलाफ जाकर कम्पोजर सचिन गुप्ता से शादी कर ली हैं। कहा जा रहा है कि सलमा आगा इस रिश्ते के खिलाफ थीं इसलिए साशा को यह कदम उठाना पड़ा है।
Pics: सलमा आगा की बेटी साशा आगा की हॉट अदाएं
वैसे इस मामले में ना तो सचिन गुप्ता या उनके परिवार वालों ने और ना ही साशा आगा के परिवार वालों की ओर से इस बात की पुष्टि की गई है लेकिन अफवाओं का बाजार गर्म है कि साशा-सचिन ने शादी कर ली है।
दोनों ही लोग पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और पिछले दो सालों से एक-दूसरे से डेटिंग कर रहे थे लेकिन उनकी मां लगातार दोनों के रिश्ते के खिलाफ थीं क्योंकि वो चाहती थीं कि साशा पहले अपने एक्टिंग करियर पर ध्यान दे और शादी के बारे में बाद में सोचे लेकिन लगता है कि सलमा की बातें साशा को समझ में नहीं आयीं इसलिए उन्होंने ऐसा कदम उठा लिया।
वैसे साशा आगा का इतिहास काफी सुर्खियों में रहा है आईये जानते हैं साशा आगा के बारे में कुछ दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications











