'शादी तो एक दिन की बात है'
सलमान और कैटरीना के दीवाने अक्सर ये सोचते हैं कि जब ये दोनों इतने दिन से एक दूसरे के साथ हैं तो शादी क्यों नहीं कर लेते । इसका जवाब सलमान और कैटरीना दोनों ने दिया पर दोनों का जवाब एक ही था। दोनों का मानना है शादी तो एक दिन की बात है। लेकिन उससे पहले ये जरूरी है कि प्यार का रिश्ता मजबूत हो।
सलमान का कहना है कि शादी से पहले प्यार के अटूट बंधन में बंधना चाहिए। उसके बाद ही शादी के बारे में सोचना चाहिए। इस लिए हम शादी से पहले अपनी-अपनी लाइफ एंजॉय कर रहे हैं।
कैटरीना भी कुछ ऐसा ही सोचती हैं। उनके मुताबिक शादी तो एक दिन का सेलिब्रेशन है। उसके बाद तो हर किसी को अपनी जिंदगी में वापस लौटना ही होता है। इसलिए शादी से पहले ये रिश्ता अटूट होना चाहिए।
पर सल्लू मियाँ अपनी बढ़ती उम्र का भी तो ख्याल कीजिए। अगर यही हाल रहा तो आप लाइफ अकेले एंजॉय करते-करते 50 के हो जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications