सल्लू के शो में कैटरीना-अक्षय

मगर दिल थाम कर बैठिए सलमान खुद ही अक्षय कुमार को अपने शो ' 10 का दम' बुलाएंगे और वह भी कटरीना के साथ कपल्स के रूप में। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान से पिछले दिनों हुई अपनी निजी लड़ाई के बाद सल्लू कमर कसकर मैदान में उतर आए हैं और अब वे शाहऱुख को टीआरपी की लड़ाई में मात देना चाहते हैं।
यही वजह है कि सलमान खान ने दिल पर पत्थर रखकर 'सिंह इज़ किग' की जोड़ी अक्षय और कटरीना को अपने शो '10 का दम' में बुलाने का फैसला किया है। उस दिन सलमान और अक्षय एक-दूसरे के आमने-सामने होंगे और कैटरीना अक्षय के साथ खड़ी नजर आएँगी। कहते हैं कि इसके लिए सलमान ने खुद ही अक्षय से बात की और वह राज़ी भी हो गए हैं।
अभी यह तय नहीं हुआ है कि शो का यह एपिसोड किस दिनदर्शकों के सामने आएगा, लेकिन इतना निश्चित है कि 'सिंह इज़ किंग' रिलीज़ होने से पहले ही इसे दिखाया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications