..................... Salim Khan once said friendship between Shahrukh Khan and Salman Khan is not possible। सलीम खान ने जब की थी शाहरुख-सलमान के बीच दोस्ती ना होने भविष्यवाणी, बताई थी वजह - Hindi Filmibeat

जब सलीम खान ने की थी शाहरुख-सलमान के बीच दोस्ती ना होने भविष्यवाणी, बताई थी इसकी वजह

Shahrukh Salman

शाहरुख खान और सलमान खान एक दूसरे को अपना भाई मानते हैं। दोनों के रिश्ते में दरार भी आई लेकिन उन्होंने हमेशा अपने बीच के मनमुटाव को भुलाकर दोस्ती को ही तवज्ज़ो दी। शाहरुख खान और सलमान खान अक्सर मिलते हैं और उनकी गहरी दोस्ती है। हर अच्छे-बुरे समय में दोनों एक दूसरे का साथ देते हैं।

लेकिन, एक समय ऐसा भी था जब सलमान खान के पिता सलीम खान ने कहा था कि, शाहरुख खान और सलमान खान कभी दोस्त बनकर नहीं रह सकते हैं। 2013 में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सलीम खान ने शाहरुख खान और सलमान खान की बॉन्डिंग पर अपनी कुछ ऐसी ही राय दी थी।

उन्होंने तब कहा था- 'शाहरुख खान-सलमान खान दोनों ही बड़े स्टार हैं। मुझे लगता है कि प्रतिद्वंद्वियों के बीच 'प्यार' नहीं हो सकता पर सम्मान और शिष्टाचार हो सकता है। सलमान और शाहरुख के बीच प्यार होना मुमकिन नहीं है। किसी को उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि, अगर शाहरुख खान की फिल्म सफल होती है तो सलमान नाचेंगे और जश्न मनाएंगे। अगर सलमान खान की फिल्म हिट होती है तो शाहरुख पार्टी देंगे, यह संभव नहीं है।'

हालांकि, शाहरुख खान की अगली फिल्म 'पठान' में सलमान खान कैमियो करते नजर आएंगे। पहले भी शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' के गाने 'इश्कबाज़ी' में सलमान खान नजर आ चुके हैं। दोनों हमेशा अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक दूसरी की फिल्म का प्रमोशन तक करते हैं।

बता दें कि, सलमान खान ने 1988 में 'बीवी हो तो ऐसी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। 1989 में 'मैंने प्यार किया' के हिट होने के बाद सलमान खान स्टार बन गए थे वहीं, 1992 में शाहरुख खान ने 'दीवाना' फिल्म से डेब्यू किया था और छा गए थे। तब से दोनों की बॉलीवुड में बादशाहत और आपसी दोस्ती कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X