''फिल्म हिट होगी.. तो सलमान ले लेगा पूरी क्रेडिट..''

सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया कि उन्होंने कभी सलमान के लिए किसी फिल्म की स्क्रिप्ट क्यों नहीं लिखी। यहां जानें कारण।

By Neeti

बॉलीवुड में इस वक्त शायद ही कोई निर्देशक होगा जो सलमान खान के साथ फिल्म नहीं बनाना चाहेगा। शायद ही कोई एक्ट्रेस होगी, जो सलमान के अपोजिट नहीं आना चाहेगी.. और शायद ही कोई राइटर होगें, जो यह कह दें कि मैं सलमान खान के लिए कभी स्क्रिप्ट नहीं लिखूंगा..

[''सलमान खान के साथ छोटी छोटी बात पर मेरी लड़ाई हुई है....'']

बहरहाल, ऐसा कहा कि सलमान के पिता सलीम खान ने। हाल ही में एक न्यूज चैनल के साथ इंटरव्यू के दौरान सलीम खान ने कहा कि, आज यदि मैं कोई स्क्रिप्ट लेकर किसी एक्टर के पास जाता हूं तो यही पूछा जाता है कि आपकी स्क्रिप्ट इतनी अच्छी है तो सलमान को लेकर फिल्म क्यों नहीं बनाते?

Salman Khan

सलीम खान ने कहा कि मैं कभी सलमान खान के लिए फिल्म स्क्रिप्ट नहीं लिखूंगा.. क्योंकि यदि फिल्म फ्लॉप होगी, तो सलमान सोचेगा, मेरे पिता ने फिल्म फ्लॉप करा दी.. और यदि फिल्म हिट होगी तो सारा क्रेडिट सलमान को दे दिया जाएगा।

हम्मम.. बता दें, जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम खान ने बॉलीवुड को हिट फिल्में दी हैं। जंजीर, दीवार, त्रिशूल, काला पत्थर, मिस्टर इंडिया फिल्मों की स्क्रिप्ट सलीम- जावेद ने लिखी है।

बहरहाल, अब सलीम खान ज्यादा फिल्में नहीं लिखते। वहीं, सलमान खान की फिल्मों की बात करें तो सुपरस्टार के पास एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में हैं। कुछ को सलमान साइन कर चुके हैं, जबकि कुछ फिल्में उनकी हामी सुनने को रूकी हुई है।

यहां जानें किन किन फिल्मों जुड़ रहा है सलमान खान का नाम-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X