'सलमान खान को 'दादाजी' बोलने से पहले.. जाकर सुल्तान देख लें....'
सलीम खान एक बार फिर मीडिया पर भड़क गए हैं.. और उन्होंने लोगों को जाकर सुल्तान देखने की सलाह दी है। दरअसल, सुल्तान रिलीज के बाद से ही सलमान खान की उम्र को लेकर काफी बातें कही गईं। फिल्म में सलमान खान को 30 साल का नौजवान दिखाने की कोशिश की गई है, जो कई लोगों को उटपटांग लगा।

बहरहाल, फिल्म तो 200 करोड़ तक पहुंच ही चुकी है। लेकिन सलीम खान ने लोगों को जवाब देना जरूरी समझा। सलीम खान ने ट्विटर पर लिखा- एक टीवी डिबेट में सलमान खान को बार बार दादाजी के उम्र का बताया जा रहा था., मेरी उनसे गुजारिश है कि वे जाकर सुल्तान देंखे।
DHAMAKA: पाकिस्तान में 'सुल्तान' का डंका.. 5 दिनों में ताबड़तोड़ कलेक्शन
इतना ही नहीं सलीम खान ने आगे लिखा कि, दादाजी की उम्र का कोई भी इंसान ऐसा नहीं कर सकता.. जैसा सलमान ने सुल्तान में किया है.. कुछ लोगों को दूसरों पर निशाना साधना कुछ ज्यादा ही अच्छा लगता है.. लेकिन जो इतना कुछ सुनकर भी आगे बढ़ता जाता है.. वह सबसे ऊपर होता है..
खैर, हमें नहीं लगता सलीम खान को किसी को कोई जवाब देने की जरूरत है। क्योंकि सलमान खान की फिल्में और उनका धमाकेदार कलेक्शन ही सबके लिए एक करारा जवाब होता है।


Click it and Unblock the Notifications
