सनी देओल, सलमान खान और धमाकेदार रीमेक, सुपरस्टार की एंट्री ऐसी होगी!
देओल परिवार एक बार फिर से धमाका करने को तैयार हैं। हम बात कर रहे हैं फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' की। कुछ ही दिनों पहले बताया गया था कि सलमान खान 'यमला पगला दीवाना फिर से' में सनी देओल, बॉबी देओल और धर्मेंद्र के साथ एक डांस करते नज़र आएंगे। यह एक स्पेशल सांग होगा.. जो फिल्म की हाईलाइट होगी।
अक्षय कुमार की फिल्म REJECT.. 1000 करोड़ी फिल्म किया फाइनल!
बहरहाल, बता दें इस फिल्म 1978 की सुपरहिट फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का सुपरहिट गाना 'सलाम ए इश्क' का रीमेक भी डाला जाएगा। लेकिन यहां रेखा- अमिताभ बच्चन नहीं, बल्कि यह गाना रेखा और धर्मेंद्र पर फिल्माया जाएगा। इतना ही नहीं, बल्कि इस गाने में सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारे कैमियो करते दिखेंगे।

सूत्रों की मानें तो सनी देओल को अंतिम में इस गाने से जोड़ा गया.. क्योंकि सलमान चाहते थे कि सनी और बॉबी दोनों भाई एक साथ एक गाने में नजर आएं। वहीं, रेखा को काफी हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिखाया गया है। कोई शक नहीं कि यह गाना फिल्म को काफी पॉपुलैरिटी देगा। रेखा की एंट्री फिल्म को नया मोड़ देगी।


Click it and Unblock the Notifications