..................... Sajid Nadiadwala in race with superhit franchise films - Hindi Filmibeat

एक के बाद एक सुपरहिट सीरिज.. एक्शन+ कॉमेडी.. ये हैं रियल सुपरस्टार!

By Neeti

साजिद नाडियावाला की फिल्म 'ढ़िशूम' रिलीज होने वाली है। बता दें, रिलीज से पहले ही फाइनल है कि यह एक फ्रैंचाइजी होगी, जिसकी कम से कम चार सीरिज फिल्में बनने वाली हैं। लेकिन सिर्फ ढ़िशूम ही नहीं, बल्कि इससे पहले भी साजिद नाडियावाला ने कई फ्रैंचाइजी फिल्मों पर हाथ आजमाया है।

Sajid Nadiadwala

साजिद नाडियावाला बॉलीवुड के उन चंद प्रोड्यूर्स में हैं, जिनके बैनर तले पांच फ्रैंचाइजी फिल्में हैं। बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी सीरिज 'हॉउसफुल' के बाद अब साजिद नाडियावाला 'जुड़वां 2' पर भी काम कर रहे हैं।

[इस एक्टर ने कर दिया सलमान खान के सवाल को IGNORE.. पूरी तरह!]

इतना ही नहीं, साल 2014 में रिलीज सलमान खान की फिल्म 'किक' और इस साल रिलीज टाईगर श्राफ की 'बागी' भी अपने सेकेंड इंस्टॉलमेंट के लिए तैयार हैं। बता दें, ये सभी फिल्म सुपरहिट रह चुकी हैं। जबकि ढ़िशूम इस शुक्रवार यानि की 29 जुलाई को रिलीज होने वाली है।

[इस 'सुपरस्टार' के पास हैं दो बड़ी फिल्में.. किसी को मालूम नहीं.. Shhhh!]

ये जानी हुई बात है कि फिल्म मेकर्स किसी फिल्म की सीक्वल तभी प्लान करते हैं जब पहली फिल्म हिट जाती है। वहीं, एक बैनर तले इतनी सारी फ्रैंचाइजी फिल्मों को लाना भी छोटी बात नहीं है। लेकिन साजिद नाडियावाला अपनी फिल्मों को लेकर काफी दूरदर्शी हैं। लिहाजा, बॉलीवुड के कई बड़े और न्यूकमर्स उनके साथ काम करते की इच्छा रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X