साजिद नाडियाडवाला का शानदार अनाउंसमेंट - फैन्स की डिमांड , चाहिए हाउसफुल 5
जब से साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस के ट्विटर हैंडल से ये तय किया गया है कि सोमवार को 10 बजे से 12 बजे के बीच साजिद नाडियाडवाला एक नहीं बल्कि दो अनाउंसमेंट करने वाले हैं, तब से फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि ये ग्रांड अनाउंसमेंट क्या होगा।
दरअसल, नाडियाडवाला एंड ग्रांडसन्स के पाईपालाईन में फिलहाल बागी 4, हीरोपंती 2, तड़प, बच्चन पांडे, हाउसफुल 5 सरीखी कई शानदार फिल्में हैं।

लेकिन जैसे ही साजिद नाडियाडवाला ने दो फिल्मों के ग्रांड अनाउंसमेंट की घोषणा की है फैन्स बस बेसब्री से हाउसफुल 5 के अनाउंसमेंट का इंतज़ार कर रहे हैं। अब घोषणा के लिए तो 10 बजे तक का इंतज़ार करना ही पड़ेगा।
वहीं अलग अलग वेबसाइट्स का एक्सक्लूसिव दावा है कि ये घोषणा अक्षय कुमार, अजय देवगन और सलमान खान जैसे सुपरपस्टार्स कर सकते हैं जो साजिद नाडियाडवाला के बेहद करीबी दोस्त हैं। अब अनाउंसमेंट कौन करेगा ये भी देखना दिलचस्प होगा।

हाउसफुल 5 का कॉमेडी यूनिवर्स
गौरतलब है कि साजिद नाडियाडवाला, हाउसफुल 5 के साथ अपना कॉमेडी यूनिवर्स बनाने की कोशिश करने जा रहे हैं। इस कॉमेडी यूनिवर्स में उनके सारे जॉली साथ आएंगे। यानि कि हाउसफुल से लेकर हाउसफुल 4 तक के सभी सितारे।

साथ आएंगे इतने सितारे
हाउसफुल 5 में जॉन अब्राहम, अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, बॉबी देओल, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज़, लारा दत्ता सहित कितने सितारे साथ आ पाते हैं ये देखने के लिए फैन्स काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। वहीं इतने सारे सितारे, स्क्रीन पर कैसी कहानी पर फिट बैठेंगे ये तो फिलहाल सोच पाना भी किसी के बस की बात नहीं लगती।

हाउसफुल 4 ने किया है धमाल
गौरतलब है कि हाउसफुल 5 के साथ अपनी कॉमेडी यूनिवर्स बनाने का ख्याल साजिद नाडियाडवाला को हाउसफुल 4 की बंपर सफलता के बाद आया। गौरतलब है कि दीवाली 2019 में रिलीज़ हुई हाउसफुल 4 दो अलग अलग ज़माने की कहानी थी और लोगों ने इसे काफी इंजॉय किया था।

कंट्रोवर्सी में भी ब्लॉकबस्टर
हालांकि, हाउसफुल 4 की शूटिंग के दौरान, पहले नाना पाटेकर और फिर फिल्म के डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला के ऊपर मी टू के आरोपों के बाद फिल्म काफी कंट्रोवर्सी से घिर चुकी है। बीच में फिल्म की शूटिंग भी बंद हुई और ऐसा लगा था कि इस कंट्रोवर्सी का असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर भी पड़ेगा। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।

बॉक्स ऑफिस पर सफल सीरीज़
गौरतलब है कि हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3 और हाउसफुल 4, चारों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं और ये धूम के बाद शायद बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों की सीरीज़ होगी।

अक्षय की कॉमिक टाईमिंग
अक्षय कुमार बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। वो अगर देशभक्ति के रंग में रंग कर फैन्स को काफी इंटरटेन कर चुके हैं तो वहीं हेरा फेरी के साथ उनकी कॉमिक टाईमिंग ने भी दर्शकों के दिल पर राज किया है। ऐसे में उन्हें हल्की फुल्की भूमिकाओं में देखना दर्शकों को काफी ज़्यादा पसंद है।

क्या होगी कहानी हाउसफुल 5 की कहानी
अब देखना ये है कि हाउसफुल 5 के लिए साजिद नाडियाडवाला की टीम क्या कहानी बुनती है। इतने सारे जॉली एक ही फिल्म में कैसे फिट हो पाते हैं। दिलचस्प है कि हाउसफुल सीरीज़ जॉली नाम के आदमियों के कन्फ्यूजन पर ही बनी है। ऐसे में जब सारे जॉली एक साथ होंगे तो इतना कन्फ्यूजन क्या दर्शक झेल पाएंगे ये तो वक्त ही बताएगा।

पहले भी फैन्स हुए निराश
ऐसा नहीं है कि साजिद नाडियाडवाला ने फैन्स को पहले निराश नहीं किया है। उन्होंने काफी सालों पहले किक 2 का अनाउंसमेंट किया था लेकिन आज तक वो फिल्म शुरू भी नहीं हो पाई है। ऐसे में देखना है कि साजिद, कुछ नया अनाउंस करते हैं या पहले से तैयार फिल्मों की रिलीज़ की घोषणा करते हैं।

रिलीज़ को तैयार फिल्में
साजिद नाडियाडवाला की बच्चन पांडे की शूटिंग जैसलमेर में चल रही है और फिल्म जल्दी ही पूरी होने वाली है। वहीं रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर 83, 4 जून को रिलीज़ होने वाली है। इसके अलावा कभी ईद कभी दीवाली और कार्तिक आर्यन के साथ भी एक फिल्म पाईपलाइन में हैं।

बॉक्स ऑफिस पर हिट हैं साजिद
साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूसर के तौर पर बॉक्स ऑफिस पर हिट मशीन हैं। उन्होंने 1992 में शुरूआत की थी धर्मेंद्र की फिल्म ज़ुल्म की हुकूमत के साथ। वक्त हमारा है, जीत, मुझसे शादी करोगी, हे बेबी और फिर किक के साथ उन्हें अक्षय कुमार, सलमान खान जैसे सुपरहिट सितारों का साथ मिल गया जिसके बाद साजिद नाडियाडवाला हिंदी फिल्मों के सबसे सफल प्रोड्यूसर में से एक बन चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications