इंडिया गॉट टैलेंट के ऑडिशन में साजिद-किरण में विवाद

साजिद और किरण खेर दोनों कलर्स पर प्रसारित होने वाले इस शो के जज हैं। ऑडीशन के दौरान जब पंजाब के मार्शल आर्ट प्रदर्शित करने वाले एक समूह में छोटे बच्चे हाथों में तलवार लेकर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे थे तो साजिद को यह नागवार लगा।
उनकी साथी जज किरण खेर ने जहां बच्चों की कला और उनके प्रयास की सराहना की वहीं साजिद ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि बच्चों के हाथों में तलवार देना गलत है। दोनों जजों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि साजिद कार्यक्रम छोड़कर शूटिंग स्थल से ही चले गए।


Click it and Unblock the Notifications