साजिद का तोहफा करीना के नाम
साजिद नाडियावाला ने अपनी फिल्म कमबख्त इश्क की हीरोइन करीना कपूर को तोहफे में 8 लाख की पोशाक दी है।
साजिद ने इस पोशाक को पैरिस से विशेष आदेश पर मंगवाया था। कुछ सूत्रों के अनुसार, '' साजिद ने इस फिल्म के एक गाने के लिए विशेष तौर यह पोशाक बनवाई थी। फिल्म के गाने की शुटिंग के दौरान लोग करीना को देखते ही रह गए। साजिद ने खुश होकर करीना को पोशाक भेंट कर दी।'' करीना ने इस तोहफे के लिए साजिद का तहेदिल से धन्यवाद किया।
लोगो का कहना है कि साजिद नाडियावाला एक बेहतरीन इंसान है। वे हमेशा फिल्म के कलाकारों को खुश रखने की कोशिश करते है।
गौरतलब हो कि इस फिल्म में अक्षय कुमार, अमृता अरोरा के अलावा कई हालीवुड कलाकार काम कर रहे है। सुनने में आ रहा है कि यह अब तक की सबसे मंहगी फिल्म है।
More from Filmibeat
akshay kumar amrita arora अक्षय कुमार अमृता अरोरा करीना कपूर साजिद नाडियावाला kambakkht ishq kareena kapoor sajid nadiadwala


Click it and Unblock the Notifications











