साजिद और जैकी में क्या है

दोनों एक दूसरे के साथ बहुत वक्त बिताते हैं। जैकलीन ने हाउसफुल में पहली बार आयटम डांस किया था। फिल्म के रिलीज के बाद भी जैकलीन प्रायः साजिद खान के घर पर आया करती थीं। इससे उनके बारे में खबरें आने लगी कि दोनों एक दूसरे के बेहद नजदीक हैं। अब खबर आ रही है कि साजिद ने कहा है कि जैकलीन से सभी दूर ही रहें।
वह जैकलीन के लिए साजिद नाडियावाला की पत्नी से भी भिड़ गये। सभी उन्हें देख कर वाकई इन दिनों दंग रह गये हैं। आखिर साजिद जैकलीन में इतनी रुचि क्यों ले रहे हैं। खबर तो यहां तक आ रही है कि जैकलीन की फिल्म मर्डर 2 के लिए भी जैकलीन ने कहा है कि साजिद उनके साथ फिल्म मर्डर 2 को प्रोमोट करेंगे। अब इसमें क्या राज की बात है। यह तो सिर्फ जैकलीन या साजिद ही बता सकते हैं। खबर है कि जैकलीन को फिल्म क्या कूल हैं हम में भी काम करने का मौका मिल रहा है। और आनेवाली फिल्मों में भी साजिद जैकलीन को शामिल करनेवाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications