सैफ की प्रोफेशनल गुरू हैं करीना
आजकल सैफ अली खान अपने व्यवसाय के सिलसिले में प्रेमिका करीना कपूर से काफी सलाह ले रहे है और उस पर गंभीरता से अमल भी कर रहे है।
सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह भी कभी उनकी सलाहकार हुआ करती थी। अमृता उनसे 12 साल बड़ी थी। सैफ के फिल्मी करियर में अमृता का काफी योगदान रहा है।
अब करीना ने अमृता की जगह ले ली है। दोनों के बीच व्यक्तिगत मामलों से लेकर व्यवासायिक मामलों पर काफी बात होती है। करीना के कहने पर ही सैफ फिल्म रेस का सीक्वेल रेस 2 बनाने जा रहे है।
करीना सैफ के हर काम से वाकिफ रहती है। तभी तो सैफ आजकल कहते फिर रहे है कि हर सफल आदमी के पीछे किसी औरत का हाथ होता है।
amrita singh अमृता सिंह करीना कपूर बालीवुड रेस 2 सैफ अली खान bollywood kareena kapoor race 2 saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications