सैफ को भूल चुकीं है रोजा
हम बात कर रहें है सैफ अली खान की पूर्व प्रेमिका रोजा कैटालानो की। करीना कपूर के आने से पहले सैफ की जिंदगी में रोजा ही थी। इटली की रोजा बॉलीवुड में करियर बनाने आई थी।
सैफ के साथ उनका अफेयर तीन साल तक चला। इस दौरान रोजा को कई फिल्मों में काम मिला लेकिन उनका करियर कुछ खास मुकाम नहीं हासिल कर पाया। उनका करियर अभी भी संघर्ष के दौर में ही चल रहा है। उन्होने कई फिल्मों में आईटम डांस किए है।लेकिन किसी भी फिल्म में अभिनय का पूरा मौका नहीं मिल पाया है।
रोजा को अपनी आने वाली फिल्मों नक्षत्र, मोनोपाली और एक सेकेंड जो जिंदगी बदल दे से काफी उम्मीदें है। उनका कहना है कि इन फिल्मों से उनकी अभिनस प्रतिभा जरूर साबित होगी।
सैफ के बारे में रोजा का कहना है कि वे सैफ को भूल चुकीं है। सैफ से अलग होकर उन्हें काफी दुख हुआ था लेकिन अब वे इस सदमें से उबर चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications