सैफ के पास एक ही फिल्म
सैफ अली खान और करीना कपूर अभिनीत फिल्म 'कुर्बान' की रिलीज के बाद सैफ के पास अब सिर्फ एक ही फिल्म है वह भी उनकी होम प्रोडक्शन फिल्म 'एजेंट विनोद' तो क्या ये माना जाए कि लगातार फ्लाप देने के कारण बॉलिवुड ने सैफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
वैसे अगर सैफ की मानें तो उनका कहना है कि वह फिलहाल अपनी होम प्रोडक्शन पर अधिक ध्यान देना चाहते हैं इसलिए उन्होंने कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं की।
इस फिल्म में भी सैफ की रील लाइफ हिरोइन उनकी रीयल लाइफ पार्टनर करीना कपूर ही हैं। हालांकि देखा जाए तो करीना अभी तक सैफ के लिए अनलकी ही साबित हुई है। इन दोनों ने फिल्म 'टशन' में भी साथ काम किया था जो फ्लॉप साबित हुई।
अब कहीं ऐसा न हो कि करीना के चक्कर में सैफ को होम प्रोडक्शन ही करनी पड़े।
agent vinod aif ali khan एजेंट विनोद करण जोहर करीना कपूर कुर्बान बॉलिवुड सैफ अली खान bollywood karan johar kareena kapoor kurbaan


Click it and Unblock the Notifications