'हमसे न पूछे सैफ-बेबो के बारे में'

जब उनसे कुछ नही पता चल रहा है तो उनसे जुड़े लोगों से पूछा जा रहा है। हाल ही सैफ की मां शर्मिला टैगोर और पिता मंसूर अली खान भोपाल में थे तब भी पत्रकारों ने उनसे यह सवाल पूछ ही लिया।
अब आखिर ये लोग क्या कहते। इन्होंने बस इतना कहा कि शादी करने का निर्णय तो सैफ और करीना ही ले सकते है। इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नही है।
मंसूर ने कहा, '' दोनो व्यस्क हो चुके है। शादी का निर्णय भी उन्हें ही लेना है। वैसे भी आजकल के बच्चे किसी की सुनते नही है। यह सोचकर खुशी होती है कि सैफ अपना घर बसाना चाहता है।''
अब बात यह है कि सैफ तो जल्दी ही शादी करना चाहते है लेकिन करीना पहले अपने करियर पर ध्यान देना चाहती है उसके बाद शादी करेंगी। करीना जानती है कि बालीवुड में अभिनेत्रियों का करियर थोड़े दिन का होता है इसलिए जब करियर ढलान पर होगा तब शादी के बारे में सोचेंगी।


Click it and Unblock the Notifications