सैफ की लव लाइफ काफी इंटरेस्टिंग!
फिल्म लव आज कल के निर्देशक इम्तियाज अली को सैफ अली खान की लव लाइफ ने इतना प्रभावित किया है कि उन्होने फिल्म जब वी मेट के बाद दूसरी फिल्म भी लव पर बनाने की सोच डाली। इसी का नतीजा है फिल्म लव आज कल।
इम्तियाज का कहना है कि फिल्म लव आज कल की कहानी कहीं न कहीं सैफ अली खान के प्रेम पर आधारित है।
जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में सैफ और करीना को क्यों नहीं लिया गया तो उनका कहना था कि जब आप कोई किरदार गढते है तो उसके हिसाब से अभिनेता और अभिनेत्री का चयन करतें है। फिल्म लव आज कल में मीरा के किरदार के लिए दीपिका पादूकोण से बेहतर कोई हो ही नहीं सकता था इसलिए उनका चुनाव किया गया।
इम्तियाज अली करीना कपूर दीपिका पादूकोण लव आज कल सैफ अली खान bollywood deepika padukone imtiaz ali kareena kapoor love aaj kal saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications