विवेक पर गुस्सा सैफ
सैफ अली खान अपने कूल नेचर के लिए जाने जाते हैं। लेकिन करीना के बारे में कुछ सुनना सैफ को बर्दाश्त नहीं।
हाल ही में विवेक ओबेराय से पूछा गया कि उन्हे अपनी रियल लाइफ में कैसी लड़की चाहिए? तो उनका जवाब था, करीना जैसी।
जब इस बारे में सैफ से पूछा गया तो सैफ का चेहरा लाल हो गया और उन्होने जवाब दिया कि करीना यूनीक है और उसके जैसा कोई नहीं है। ये कहते वक्त उनका चेहरा गुस्से ये लाल हो गया था। पर बेबो ने उन्हे जल्द ही कूल करा दिया जो वहाँ उनके साथ मौजूद थी।
इस बात से ये तो पता ही चलता है कि सैफ करीना को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करते हैं। जब बेबो डार्लिंग आपके पास हैं तो इतना इनसेक्योर क्यों हैं, छोटे नवाब।


Click it and Unblock the Notifications