किसने बोला कि करीना-सैफ शादी कर रहे हैं?
कहते हैं सलमान से बड़ा मित्र पूरे बॉलीवुड में कोई नहीं है,वो अपने दोस्त पर सबसे ज्यादा जान छिड़कते हैं और कभी भी अपने दोस्त और दोस्ती को लेकर झूठ नहीं बोलते हैं और ना ही झूठ बर्दाश्त करते हैं। जिसकी बानगी दिखी उस समय जब किसी ने उनसे पूछ लिया कि क्या वो करीना-सैफ की शादी में शामिल होंगे। जिस के जवाब में भड़कते हुए सलमान ने कहा कि क्या बकवास कर रहे हो आप लोग, कब हो रही है सैफ-करीना की शादी, यार मुझे को पता नहीं आप लोगों को कुछ ज्यादा ही पता है।
सलमान के इस बर्ताव से सबको एक बार के लिए लगने लगा कि हो सकता है कि सैफ-करीना की शादी ना भी हो रही हो, क्योंकि दोनों ही के परिवार वालों ने खुलकर इस बारे में कोई बात नहीं की है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि हो सकता है कि सलमान को न्यौता नहीं मिला हो इसलिए वो इस तरह की बात झल्ला कर रहे हैं।गौरतलब है कि करीना-सैफ की शादी 17 अक्टूबर को बतायी जा रही है,कहा जा रहा है सैफ की मम्मी शर्मिला टैगोर शादी के कार्ड सबको भेज रही है।हो सकता है कि शर्मिला आंटी मे अभी तक सल्लू मियां को कार्ड ना भेजा हो इसलिए सलमान ने इस तरह की बातें लोगों के सामने कह बैठे।
करीना कपूर शादी सलमान खान सैफ अली खान हिरोईन heroine kareena kapoor marriage saif ali khan salman khan


Click it and Unblock the Notifications
