करीना के मनपसंद रोल लिखेंगे सैफ

By Staff

सैफ अली खान अपनी प्रेमिका करीना कपूर को खुश रखने में कोई असर नही छोड़ रहे है। यहां तक कि उन्‍होने करीना के लिए उनके मनपसंद रोल लिखवाने की बात की है।

सैफ ने अपने प्रोडक्‍शन हाउस के तहत बनने वाली फिल्‍मो में करीना को खुला आफर दिया है कि वो जब चाहे किसी भी फिल्‍म में काम करने को तैयार हो सकती है। यही नही सैफ के कहने पर ही सुहैल खान ने अपनी मैं और मिसेज खन्‍ना में करीना का रोल उनके मनमुताबिक करवा दिया है।

करीना अपने रोल को लेकर हमेशा सावधानी बरतती रही है। सुहैल खान ने अपने घरेलू प्रोडक्‍शन के तहत बनने वाली फिल्‍म के लिए करीना से बात की थी जिसमें सलमान खान काम करने वाले थे। करीना ने अपना रोल बढाने के‍ लिए कहा जिसे सुहैल ने स्‍वीकार कर लिया।

इस फिल्‍म के बारे में करीना ने कहा, '' यह फिल्‍म एक लड़की पर आधारित है जिसमें सलमान और सुहैल खान ने भी शानदार अभिनय किया है।''

सैफ के बारे में करीना ने कहा, '' वो हमेशा मुझसे पुछता है कि तुम्‍हे किस तरह की भूमिकाएं करने का मन है। मैं जो भी भूमिका कहूंगी वह अपने प्रोडक्‍शन के तहत मेरे लिए फिल्‍में तैयार करवाएगा। लेकिन मुझे लगता है कि जिस तरह की भूमिकाएं मुझे पसंद है उसे दूबारा लिख पाना संभव नही है। अब जैसे कि मुझे मदर इंडिया में नर्गिस का रोल करने का मन करता है। वही हालीवुड की फिल्‍म मामा मिया में मेरिल स्‍ट्रीप की भूमिका पसंद है। क्‍या दूबारा उस तरह का रोल बना पाना आसान है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X