शाहिद से टकराए सैफ-बेबो!
करीम मोरानी के जन्मदिन की पार्टी में सैफ अली खान और करीना कपूर का सामना शाहिद कपूर से हो गया। बस फिर क्या था दोनों के चेहरे बन गए। बेचारे शाहिद ने खुद को पूरी पार्टी के दौरान अलग थलग पाया।
हालांकि उस पार्टी में उनकी नई दोस्त बनी प्रियंका चोपड़ा भी थी लेकिन शाहिद किसी से भी बात करने में रूचि नही ले रहे थे। करीना को देखकर उनका मन काफी दुखी हो गया था।
पार्टी देर रात तक चली। बाद में शाहिद प्रियंका के साथ उनकी कार में घर लौटे। सैफ और बेबो भी चुपचाप निकल गए लेकिन शाहिद से मुलाकात का तनाव दोनो के चेहरे पर साफ झलक रहा था।
करीना कपूर प्रियंका चोपड़ा बालीवुड शाहिद कपूर kareena kapoor priyanka chopra saif ali khan shahid kapoor


Click it and Unblock the Notifications