शाहिद-करीना-सैफ लव ट्राएंगल बड़े पर्दे पर
अगर सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो बालीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर की जिंदगी को लेकर फिल्म बनने वाली है जिसमें शाहिद कपूर की जिंदगी भी शामिल होगी।
स्पेक्ट्रा मल्टीमीडिया फिल्मस ने फिल्म का नाम 'द सिक्रेट लाइफ ऑफ करीना' भी रख लिया है। फिल्म का बजट 20 करोड़ रूपए का होगा। फिल्म की कहानी मीडिया की रिपोर्ट पर आधारित होगी। वह रिपोर्ट जो शाहिद और करीना के प्रेम को लेकर लिखी गई और फिर उन दोनों के अलगाव और सैफ से करीना के जुड़ाव को लेकर।
इसमें शाहिद और करीना का एमएमएस क्लिप भी शामिल होगा जिसमें दोनों को किस करते हुए देखा गया था। फिल्म के निर्माताओं ने अपने पात्रों के नाम भी कुछ मिलते जुलते ही रख लिए है जैसे केरीना, सैफी और शाहीद।
अब देखना है कि फिल्म बनकर कब तक तैयार होती है।
करीना कपूर द सिक्रेट लाइफ ऑफ करीना बालीवुड शाहिद कपूर सैफ अली खान bollywood kareena kapoor saif ali khan shahid kapoor the secret life of karina


Click it and Unblock the Notifications