2012 में मियां-बीबी बनेंगे सैफ-करीना!

उन्होंने कहा कि मैं करीना का मेरी जिंदगी में आना मेरे लिये बहुत अच्छा पल था और मैं उसको पाने के बाद काफी खुश हूं। ब्रेकअप के बारे में सैफ ने कहा कि यह महज एक अफवाह है और इससे हमारे रिश्तों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सैफ ने कहा कि मेरे और करीना के ख्यालात काफी मिलते हैं। मालूम हो कि सैफ तो पहले ही करीना से शादी की बात कह चुके हैं और उनका कहना है कि सिर्फ बेबो के करियर की वजह से उन्होंने अभी तक शादी के लिए इंतजार किया है।
उन्होंने कई मौके पर कहा है कि सैफ और मेरी जो़डी ऊपर से बन कर आई है। मां को मनाने की बात पूछने पर सैफ ने कहा कि एजेंट विनोद फिल्म आने के बाद वह शादी को लेकर मां शर्मिला टैगोर से बात करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि उनकी मां उन्हें निराश नहीं करेंगी और शादी के लिये मान जायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications