बाइस मंजिली इमारत से कूदे सैफ
सैफ अली खान ने बैंकाक में एक 22 मंजिली इमारत से छलांग लगाकर सबको चकित कर दिया लेकिन यह छलांग उन्हॉने करीना कपूर को अपनी प्यार की परीक्षा देने के लिए नही बल्कि निर्देशक अब्बास मस्तान की फिल्म रेस के लिए लगाई. फिल्म में सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की जोडी है.
इस खतरनाक सीन के बारे में चर्चा करते हुए सैफ ने कहा कि पहले तो वे इस सीन को करते हुए थोडा घबरा रहे थे और अब्बास व मस्तान ने भी इसके लिए किसी डुप्लिकेट को लेने के लिए कहा लेकिन फिर इस सीन को करने का उन्हॉने निर्णय किया.
उनके शरीर पर तार बांधे गये और फिर उन्होंने इमारत की छत से छलांग लगा दी और वो भी एक बार नही तीन बार, तब जाकर सीन ओ के हुआ.
फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी ने भी कहा कि वे सैफ के इस खतरनाक स्टंट सीन से चिंतित थे, यही वजह थी कि वे शूटिंग में मौजूद रहे और उन्होंने स्वयं सैफ पर बांधे जाने वाले तार की जांच की.


Click it and Unblock the Notifications