..................... करीना की सिफारिश पर सैफ की फिल्म में इम्तियाज, Imtiaz is going to direct Saif's film - Hindi Filmibeat

करीना की सिफारिश पर सैफ की फिल्म में इम्तियाज

By Staff


इम्तियाज अली की फिल्म जब वी मेट की काफी प्रशंसा हो रही है. इम्तियाज अली के निर्देशन से करीना कपूर काफी प्रभावित है. यही कारण है कि उसने अपने ब्वायफ्रैंड सैफ अली खान से इम्तियाज अली की सिफारिश की है.

सैफ अली इस पर अपने बैनर इल्लुमिंति के तले एक फिल्म के निर्देशन के लिये इम्तियाज अली को आफर दिया है. इस फिल्म में स्वयं सैफ अली और करीना कपूर होंगी. इसके अलावा फिल्म में करीना के पूर्व ब्वायफ्रैंड शाहिद कपूर को भी इसमें लेने की बात चल रही है. लेकिन शाहिद ने इस पर कुछ स्पष्ट नही किया है.

इम्तियाज अली ने इस पर बताया कि सैफ ने उन्हे फिल्म का आफर दिया है लेकिन अभी कुछ भी तय नही है. वे फिलहाल तो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ एक माह के लिये विदेश घूमने जा रहे हैं. इसके बाद ही वे तमाम आफर विचार करेंगे. वे एक साल में सिर्फ एक ही फिल्म का निर्देशन करेंगे.

यदि सबकुछ ठीकठाक रहा और इम्तियाज इस फिल्म को बनाने बैठे और यदि वे इसमें सैफ व करीना के साथ शाहिद को भी ले लिये तो यह तय है कि फिल्म की बजाय फिल्म की शूटिंग में ही यूनिट के सदस्यों का भरपूर मनोरंजन हो जायेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X