प्रेमिका की तलाश में सैफ!
अगर आपको लगता है कि सैफ अली खान पूरी तरह से करीना कपूर के हो चुके है तो आपको गलत फहमी है। आजकल सैफ अपनी बचपन की प्रेमिका की तलाश में लग गए है।
सैफ ने खुद अपने ब्लॉग पर लिखा है, '' जिस लड़की के साथ मैं बडा़ हुआ हूं उसके बारे में जानने की इच्छा हो रही है।'' सैफ ने उस लड़की का नाम नहीं लिखा है। सैफ का उस लड़की का चेहरा याद आता है जब सात साल की उम्र में उसे आखिरी बार बॉय कहा था उसके बाद से दोनों के बीच सम्पर्क नहीं रहा था।
सैफ के पास उस लड़की के बचपन की एक तस्वीर है। सैफ पिछले तीस साल से उस लड़की की तलाश में है। बस एक बार सैफ उससे मिलना चाहतें है अपने बचपन की यादों को ताजा करना चाहते है।
अब इस बात से करीना को कैसा लग रहा होगा?


Click it and Unblock the Notifications