फिर से युवा दिखने लगे सैफ
लगता है सैफ अली खान को अपनी बढती उम्र का अहसास हो चला है। 38 वर्षीय सैफ अपने चेहरे पर बढती झुर्रियों से परेशान हो गए थे। इसलिए लंदन जाकर अपने चेहरे का ट्रीटमेंट करवाया।
सैफ की आगामी फिल्म लव आज कल मे दीपिका पादूकोण के सामने उनका चेहरा काफी बुढा नजर आ रहा था। जबकि फिल्म में उन्हें युवा नजर आना था। फिर से युवा दिखने के लिए सैफ ने लंदन जाकर अपने चेहरे पर फेस लिफ्टिंग ट्रीटमेंट करवाया जिससे झुर्रियां खत्म हो जाती है और चेहरे पर एक नई चमक आ जाती है।
सैफ अब फिर से युवा नजर आने लगे है। इस बदलाव से सबसे ज्यादा खुश करीना कपूर के सिवा और कौन हो सकता है।
करीना कपूर दीपिका पादूकोण बालीवुड लव आज कल सैफ अली खान bollywood deepika padukone kareena kapoor love aaj kal saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications