#Ouch: शानदार खान - अजय देवगन की जोड़ी पर ब्रेक....मारा कसके ताना!
आईफा खत्म हो चुका है लेकिन अब धीरे धीरे हम आपका ध्यान उन बातों पर लेकर जाते हैं, जिन पर आपने ध्यान ही नहीं दिया। लेकिन जब अवार्ड शो होते ही चटखारे लेने के लिए तो फिर ऐसी चटपटी खबर हम कैसे छोड़ देते भला।
अजय देवगन और सैफ अली खान एक शानदार टीम हैं। ये बात उन्होंने कच्चे धागे और ओमकारा में साबित कर दी थी। लेकिन आईफा में सैफ अली खान ने अजय देवगन पर करारा सा ताना मारने का मौका नहीं छोड़ा।

और ये सब सैफ अली खान ने किया अपने को होस्ट और बीवी करीना के दोस्त, करण जौहर के लिए। दरअसल, शो की ओपनिंग हुई इस साल की बेहतरीन फिल्मों के साथ।सैफ अली खान ने करण जौहर को बधाई दी कि आपकी फिल्म ने अच्छी खासी कमाई कर ली। 150 करोड़। इससे बहुत लोगों का नुकसान भी हुआ और बहुत लोगों को दिक्कत भी हुई।
अब ज़ाहिर सी बात है कि सैफ अली खान शिवाय और ऐ दिल है मुश्किल के क्लैश के बारे में बात कर रहे थे। अब जिन्हें नहीं पता उनकी जानकारी के लिए ये बता दें कि करण जौहर और अजय देवगन के बीच बहुत ही गंदा झगड़ा हुआ।


Click it and Unblock the Notifications